Thursday, August 22, 2019

Manzil Got Talent



Mantash: The Musical Band

All Members of Mantash Band
कुछ पंक्तियों से शुरू करता हूँ यह कहानी।।
दिल से गुनगुनाते हैं
लोगों को कुछ नया सुनाते हैं।
कबीर के भजन सुना के
लोगों को कुछ नया सीखाते है। 

आज से 3 या 4 साल पहले Manzil Music Class के कुछ Students ने सोचा की अपना band बनाते हैं। पर उस समय रूक गये , सबने सोचा की अभी और अपने vocal पर काम करते हैं, बाद में band बनायेंगे। लेकिन Manzil class के बच्चे कई जगह show करते रहे। उसी दौरान कुछ पुराने बच्चे चले गए और कुछ नए नये बच्चो ने Music class में addmission लिया 

फिर 2018 में उन्हें लगा की अब उन्हें अपना एक band बना लेना चाहिए। तब 8 सदस्यों का एक Band  बना| जब उनका Band बना तब उन्हें एक दिक्कत का सामना करना पड़ा कि band का नाम क्या रखें।  फिर सभी ने अपने हिसाब से band का नाम सोचा 20 से 25 नाम इकट्ठे हो गए थे। असमंजस में पड़ गए कि कोनसा नाम रखे| फिर वह सभी  लोग रवि भईया के पास गए मदद के लिए और  भईया से बात हुई| बहुत समय बाद आखिरकार 3 नाम सामने आए जो सभी को पसंद आए। अब इन तीनो नामो में से कौनसा नाम चुने? फिर भईया ने बोला, “आप सभी अपनी आंखें बंद करो और सोचो कि इन तीनों में से कौन सा एक ऐसा नाम है जो चला जायगा तो आप लोगों की जिन्दगी अधूरी सी लगेगी”। उसके बाद उन्हें एक एक पर्ची दी गई जिस जिस ने जो नाम सोचा था उसे लिखा। फिर पर्ची को इकट्ठा की गई  उसके बाद जो हुआ वह किसी चमत्कार से कम नहीं था। जब नेहा भाभी ने पहली पर्ची खोली तो उसमें नाम था (मनतश), जब दूसरी पर्ची खोली गई तो उसमें भी मनतश था। ऐसे ही आठों सदस्यों की पर्ची पर नाम  मनतश लिखा हुआ था। फिर band का नाम रखा मनतश| ऐसे हुआ band का नामकरन|

मनतश दो शब्दों के मेल से बना है मन+अंतश|  मन से मंजिल भी जोड़ा है क्योंकि जिस घर (मंजिल) में उन्हें अपने हुनर को तराशा,  जिस घर ने बहुत सी अच्छी बातें सीखाई है और इस काबिल बनाया है कि आज वह अपने गानों के द्वारा लोगों को कुछ नया सीखा रहे हैं , कुछ अच्छी बातें बता रहे हैं।

दूसरा मन का मतलब है अपना मन और अंतश का मतलब है गहराई और दोनों को जोड़ के बना है। मन की गहराई | मनतश की शुरुआत 1 सितम्बर 2018 को हुई है।  बहुत ही कम समय में मनतश ने कामयाबी हासिल की है|

चलो आपको मनतश के सारे 8 सदस्यों के बारे में भी कुछ बारे में बताता हूं:
अंजली: मंजिल से अक्टूबर 2013 से जुड़ी  हैं और अभी वह मंजिल में MUSIC VOCAL CLASS की TEACHER हैं। उन्होंने English में Master किया हैं। 
संतोषी: मंजिल में 2014 से जुड़ी है| उन्होंने  12th pass की  हैं और वह कथक में master कर रही हैं। Band को लेकर इन का मकसद है कि खुद को लोगों तक पहुंचाना।
सुरज: वह अगस्त  2015 से मंजिल में जुड़े हैं। वह Band को लेकर सोचते हैं कि कबीर को हर एक युवा पीढ़ी तक पहुचाये।
प्रकाश: मंजिल में 2014 से जुड़े हैं। शिक्षा में इन्होंने B SW किया हैं। Band को लेकर सोचते हैं कि मनतश बहुत आगे जाये और सभी लोग कबीर को अच्छी तरह से जाने।
गौरव:  मंजिल में मई  2014 में आये थे।  शिक्षा में इन्होंने हिन्दी में master किया हैं और PhD की तैयारी कर रहे हैं| वह एक NGO में JOB करते हैं। अपने band को लेकर सोचते हैं कि कबीर से प्रभावित हो के कबीर की तरह खुद के गाने लिख‌कर लोगों तक पहुँचाये।
ये पांचों लोग VOCALIST हैं। अब बात करते हैं Guitarist की जो दो लोग है और दोनों भाई हैं।
शशांक:  गुड़गांव में एक Show के दौरान शशांक मनतश से मिले और तभी से मनतश से जुड़ गए।  अब मनतश उनका दूसरा परिवार है| जब भी मिलते हैं सभी लोग मस्ती करते हैं और रीयाज भी। शशांक job भी करते हैं।
लाभांश: पहले वह एक दुसरे band में थे लेकिन वह band किसी करणवश  ज्यादा दिनों तक चला नहीं और band टुट गया। उसके बाद अंजली दी ने पूछा कि तुम आओगे हमारे band में तब से इस band से जुड़े हैं । लगभग एक साल हो गया हैं। वह 12वी में अभी पढ़ रहे हैं।
अब बात करते हैं जो सबसे ‌छोटे सदस्य की जिनका नाम है हैप्पी | वह band में Drum बजाते हैं और अभी 10वी class में ‌पढ़ रहे हैं।
अब तक मनतश 40 के आस पास show कर चुका है। Delhi के साथ साथ Dehradun, Mussoorie, Mumbai में भी Show कर‌ चुके हैं। और काफी बड़ी जगहों पर भी Show किया है। जैसे HCL, Tech Mahindra, VANA, IHC, IIC और Dalai Lama के लिए भी Show कर‌ चुके हैं। मनतश कबीर भजन, Bollywood, Motivational Songs और खुद के लिखे हुए गाने गाते हैं। मनतश के लोग अपने Band को लेकर ‌बहुत ख़ुश हैं और दिन प्रतिदिन अच्छा काम कर रहे हैं।  वह काफी मेहनत करते है और बहुत प्रेरित करते है अपने ऑडियंस को| हमें मनतश पर गर्व है और हम उनके आगे आने वाले उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है|

Written By Amit, Student of Music Class

No comments:

Post a Comment